Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बस सवार युवक से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट

शिमला, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पंजाब नम्बर की बस में सफर कर रहे एक युवक से चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई है। इस मामले में बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार बालूगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बस नंबर PB-65-AT-2919 की जांच के दौरान दीपक वर्मा नामक युवक के पास से 6.090 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी दीपक वर्मा गांव कलहाली, डाकघर मालोटी, तहसील व जिला शिमला का निवासी है।

इस संबंध में बालूगंज पुलिस थाना में भारतीय मादक द्रव्य और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *