Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

शिमला में पकड़े गए चिट्टे के तार लुधियाना से जुड़े, सप्लायर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट

शिमला, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिमला में पांच दिन पहले चिट्टे यानी हेरोइन के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद नशे की सप्लाई से जुड़े एक बड़े लिंक का खुलासा हुआ है। इस मामले में शिमला पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से चिट्टे की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर शिमला लाया है।

पुलिस के अनुसार थाना सदर शिमला में 25 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज हुआ था। इस दौरान पुलिस ने 6.360 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। इस केस में शिमला के कृष्णा नगर क्षेत्र के रहने वाले दो युवक 29 वर्षीय अंकुश उर्फ सुदामा और 25 वर्षीय प्रवीण चौहान उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी यह नशा खुद के इस्तेमाल के साथ-साथ आगे सप्लाई के लिए लाए थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें चिट्टे की सप्लाई पंजाब के लुधियाना निवासी सागर ने की थी। इस जानकारी के आधार पर शिमला पुलिस की एक टीम ने लुधियाना में आरोपी सागर के ठिकाने पर दबिश दी और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी सागर को शिमला लाकर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और पुलिस नशे के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *