Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गंगा किनारे होटल भागीरथी मेें होने वाला क्रिसमस कार्यक्रम रद्द

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते होटल प्रबंधन

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार मैं गंगा किनारे स्थित होटल भागीरथी में 24 दिसम्बर को होने वाला क्रिसमस कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को होटल प्रबंधन ने पत्रकारवार्ता कर कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की। विदित हो कि संतों व तीर्थ पुरोहितों ने गंगा तट पर क्रिसमस के आयोजन का विरोध किया था।

होटल का संचालन कर रही अतिशय कंपनी के महाप्रबंधक नवनीत सिंह ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब केवल भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होेंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि क्रिसमस के अवसर पर हरिद्वार और हिंदू संस्कृति के विपरीत किसी कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा रहा था। केवल गंगा पूजन, आरती और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था। उसे भी अब रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल में आने वाले सभी अतिथीयों का स्वागत हिंदू रीति से किया जाता है।

होटल में मंदिर भी स्थापित किया गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुरूप ही होटल का संचालन किया जा रहा है और धर्मनगरी की मान मर्यादाओं का पूरा सम्मान किया जाता है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *