Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

राहगीरों को गाली देने से क्षुब्ध होकर की थी छुटकू की हत्या, हत्यारोपित गिरफ्तार

खुलासा करती पुलिस

फिरोजाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । थाना एका पुलिस व सर्विलांस टीम ने रविवार को नगला एका में प्रेमशंकर उर्फ छुटकू हत्याकांड के हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपित को जेल भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि बीते 08 दिसम्बर को थाना एका पर अमर सिंह पुत्र जल सिंह निवासी नगला भारा थाना एका के पुत्र प्रेमशंकर उर्फ छुटकू की मफलर से गला कसकर हत्या कर शव गांव के पास खेतों में बने मन्दिर की कोठरी में डाल देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण को सीसीटीवी कैमरे, त्रिनेत्र एप्प व ओपरेशन पहचान एप्प की मदद से पहचाना गया। थाना एका प्रभारी संजुल पांडेय ने सर्विलांस टीम की मदद से रविवार को प्रकाश में आये अभियुक्त क्षेत्रपाल पुत्र नन्नू सिंह निवासी सुजायतपुर थाना एका को धारू पुल से गोपालपुर की ओर जाने वाली नहर की पटरी से गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया है कि मृतक प्रेम शंकर उर्फ छुटकू नगला भारा का रहने वाला था। नगला भारा एवं सुजायतपुर ग्राम में लगभग 700-800 मीटर की दूरी है। पैदल जाने वाले अधिकांश सुजायतपुर ग्राम के लोग नगला भार होकर ही निकलते हैं। मृतक शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों को गालियाँ देता था। घटना से पूर्व भी मृतक द्वारा शराब के नशे में लोगों को गालियाँ दी थीं। इसी बात से क्षुब्ध होकर मैंने व मेरे साथ मेरे गाँव के ही बिजेन्द्र व गजराज ने प्रेमशंकर उर्फ छुटकू को मारा पीटा एवं मफलर से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ग्राम के पास खेतों में बने मंदिर की कोठरी में डाल दिया था।

एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों बिजेन्द्र व गजराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *