Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सीआईएसएफ एसबीपी कैंप टीम ने ईसीएल सोनपुर बाजारी क्षेत्र में चलाया सुरक्षा जागरुकता अभियान

जागरूकता अभियान

आसनसोल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ एसबीपी कैंप टीम और ईसीएल सिक्योरिटी टीम ने मिलकर मंगलवार को सोनपुर बाजारी, नबग्राम, मधुडांगा, गाइघाटा और भटमोडा गांवों में माइक से अनाउंसमेंट करके एक जागरूकता अभियान चलाया।

इसमें बताया गया कि खदानें प्रतिबंधित/वर्जित जगह हैं और कोयला सरकारी संपत्ति है। खदानों के इलाके में बिना इजाज़त घुसना और कोयले की चोरी करना दंडनीय अपराध है और पुलिस उचित कानून के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। खदानों से कोयला चोरी के दौरान अपराधियों को जान का खतरा भी हो सकता है, इस बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी बताया गया है कि खदानों में भारी वाहन चलता है। अनाधिकृत रूप से खदानों में घुसपैठ करने वाले व्यक्ति के साथ किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। इसलिए कोई भी व्यक्ति कोयला चोरी करने के लिए खदानों में न घुसे। कोयला चोरी के क्रम में खदान में गिर जाने से भी किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है। किसी का जान भी जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *