Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सड़क दुर्घटना में सिविक वालंटियर की मौत

जलपाईगुड़ी, 26 सितंबर(Udaipur Kiran News) । ट्रक की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात एक सिविक वालंटियर की मौत हो गई है। मृतक का नाम मंतोष राय है। वह राजगंज थाना अंतर्गत पानीकौरी ग्राम पंचायत के चंदरबाड़ी इलाके का निवासी था। दुर्घटना गुरुवार देर रात सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फाटापुकुर इलाके में स्थित टोल प्लाजा के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार, मंतोष गुरुवार देर रात टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर थे। तभी सिलीगुड़ी की ओर जा रहे एक बड़े ट्रक ने अचानक मंतोष को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में मंतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन सहकर्मियों ने मंतोष को फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच सिविक वालंटियर की मौत से परिवार, पुलिस और सहकर्मियों में शोक है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *