


मुरादाबाद, 06 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . नागरिक सुरक्षा विभाग ने Saturday को सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डन नि:स्वार्थ भाव से पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर समाज की सेवा करते हैं. हाल ही में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नागरिक सुरक्षा की कार्य प्रणाली को सभी ने करीब से देखा था.
कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए. इस दौरान विभिन्न मौकों पर वार्डेनों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम फीता काट कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. इसके बाद नागरिक सुरक्षा का ध्वजारोहण किया और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए.
नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज चक ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आए संदेश को पढ़कर सुनाया. सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग के डॉ तुषार अग्रवाल व चमन शर्मा सहित अशोक कुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अनुज गुप्ता, निमित जायसवाल, संजीव खन्ना आदि वार्डेन उपस्थित रहे.
—————-
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
