
कानपुर, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नगर निगम द्वारा शहर के अंतर्गत स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की व्यापक साफ–सफाई एवं सौन्दर्यीकरण अभियान sunday को उद्यान विभाग द्वारा संपन्न किया गया. जोनल अधिकारियों एवं उद्यान विभाग के अधीनस्थ टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न पार्कों, प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थित कुल 90 प्रतिमाओं की समुचित धुलाई, सफाई, पोछाई तथा आसपास के क्षेत्र का व्यवस्थित स्वच्छिकरण सुनिश्चित किया गया.
इस दौरान प्रतिमाओं के आधार-भाग, प्लेटफॉर्म, आसपास की हरियाली तथा मार्ग पर स्थित अवांछित सामग्री का भी निराकरण करते हुए संपूर्ण क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया.
सफाई अभियान में विशेष रूप से कंपनी बाग, फूलबाग, लाटूश रोड, मोतीझील, पनकी, गोविंदनगर, बारावसरोही, रावतपुर, चकेरी, बड़ा चौराहा, घंटाघर, शास्त्रीनगर, इत्यादि प्रमुख स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं की धुलाई एवं सौन्दर्यीकरण किया गया.
इन प्रतिमाओं में डॉ भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, गणेश शंकर विद्यार्थी, रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, शहीद तात्या टोपे, बुद्ध प्रतिमा, अशोक स्तम्भ, भारत माता सहित विभिन्न महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं सम्मिलित रहीं.
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम नागरिकों से अपील करता है कि सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की गरिमा बनाए रखने के स्वच्छता एवं संरक्षण में सहयोग प्रदान करें.
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
