Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: रेलवे प्लेटफार्म पर सो रहे सफाई कर्मी की ठंड से मौत

बिजुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पडा सफाई कर्मी का शव

अनूपपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो रहे सफाई कर्मचारी की ठंड लगने से शुक्रवार -शनिवार की मध्य रात्रि मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

बताया गया कि सफाई कर्मचारी 40 वर्षीय बेचन निवासी खोगापानी छत्तीसगढ़ जो कि बीते 4 महीने से बिजुरी रेलवे स्टेशन में सफाई का कार्य कर रहा था। वह स्टेशन परिसर में ही रात्रि में प्लेटफार्म में खुले में प्रतिदिन सोता था, जहां शुक्रवार की रात्रि सोया तो अत्यधिक ठंड की वजह से शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन वह सुबह उठकर सफाई कार्य में लग जाया करता था लेकिन शनिवार की सुबह-सुबह नहीं उठा तो रेलवे स्टाफ में उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह मृत अवस्था में मिला। इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के एल दीवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शराब का सेवन और हृदय घात की वजह से होना पाया गया है अत्यधिक ठंड लगने की वजह से भी हृदय घात हो सकता है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *