Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: खेडक़ी गांव में चलाया स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान

खेडक़ी गांव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते सदस्य।

-स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताया

गुरुग्राम, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) तथा नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेडक़ी गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देशों की अनुपालना में आयोजित इस अभियान में नगर निगम गुरुग्राम की ओर से अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्लास्टिक थैलियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया तथा स्टॉर्म वाटर ड्रेनों की साफ-सफाई की गई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जल निकासी व्यवस्था को बाधित न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और ऐसे अभियानों से पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तक हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर निगम गुरुग्राम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियानों का क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर, पार्षद प्रतिनिधि अशोक पहलवान, मोनू यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *