Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

आईआईटी खड़गपुर में “स्वच्छता ही सेवा 2025” के तहत चला सफाई अभियान

Iit kharagpur sewa
iit-kharagpur-swachhata-hi-seva-2025
iit-kharagpur-swachhata
ईट-खरगपुर-स्वच्छता

खड़गपुर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर में जल शक्ति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा–2025 अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संकाय सदस्य, छात्र और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के विभिन्न विभागों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रो. ब्रजेश कुमार दुबे (डीन, कैंपस एवं सामुदायिक विकास) ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्ष्नेय, (डीन छात्र कार्य) प्रो. उदय शंकर, (एसोसिएट डीन छात्र कल्याण) प्रो. जितेन्द्र महाकुड़, (अध्यक्ष टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स जिमखाना) तथा प्रो. गायत्री मुखर्जी, (एसोसिएट अध्यक्ष टीएसजी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बी.सी. रॉय टेक्नोलॉजी अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सों ने सेवाएं दीं। इसके पश्चात सफाई मित्रों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ।

इसी क्रम में डीएवी मॉडल स्कूल, आईआईटी खड़गपुर में कक्षा आठ से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने पर्यावरण संबंधी विषयों पर लेखन कर स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की। साथ ही, संस्थान परिसर के पूजा पंडालों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पोस्टर एवं बैनर भी लगाए गए।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *