काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर चला स्वच्छता अभियान

ललिता घाट पर स्वच्छता अभियान

नमामि गंगे और नगर निगम कर्मियों ने मृत पशुओं के शव का कराया निस्तारण

वाराणसी, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के वाराणसी में मंगलवार को नमामि गंगे और नगर निगम की टीम ने काशी विश्वनाथ धाम के वर्षगांठ के पूर्व ललिता घाट (गंगा द्वार) पर गंगा किनारे मौजूद कई प्रकार की गंदगियों का निस्तारण कराया. घाट किनारे जानवरों के शव पड़े होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मृत पशुओं के शव को निस्तारित किया गया. साथ ही जनता से अपील की गई कि घर में पालतू पशुओं के मर जाने पर उन्हें गंगा किनारे विसर्जित न करें.

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने की वजह से कई प्रकार की गंदगियां, पशुओं के शव आदि भी मिट्टी में दबे हुए हैं. इसको संज्ञान में लेकर ललिता घाट पर निस्तारण कराया गया. उन्होंनेे कहा कि गंगा तट पर स्वच्छता के संदर्भ में जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है. हम अपने पालतू पशुओं के शव को गंगा में न बहाकर प्रकृति और पर्यावरण के सहयोगी बनें.‌ स्वच्छता अभियान में नगर निगम सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील मोहन, सेवी, महेंद्र साहनी आदि ने भी भागीदारी की.

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Leave a Comment