Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

स्वच्छता ही सेवा अभियान : खड़गपुर मंडल रेलवे में स्वच्छ आहार पहल

सहयोग रेल का
कीटनाशक की सफाई रेल
संतरागाछी में सफाई रेल
बालेश्वर में रेल की सेवा
खड़गपुर रेल की सफाई
रेल की हर क्षेत्र में सफाई
रेल की सफाई

कीट-नियंत्रण व महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर

खड़गपुर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान–2025’ के अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छ आहार पहल, कीट एवं कृंतक (चूहा) नियंत्रण तथा महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

स्वच्छ आहार पहल के तहत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर खानपान स्टॉल, फूड प्लाज़ा, जन आहार यूनिट और बेस किचन का गहन निरीक्षण किया गया। बालेश्वर स्टेशन पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों तथा साफ-सफाई व्यवस्था की विस्तृत जांच की।

इसी क्रम में मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में कीट एवं चूहा नियंत्रण अभियान भी चलाया गया। संतरागाछी यार्ड में पेंट्री कार और ट्रेन कोचों का व्यवस्थित कीटनाशक उपचार किया गया। ऐसे ही विशेष अभियान बालेश्वर, संतरागाछी, शालीमार, डोमजूर, खड़गपुर आदि स्टेशनों पर भी चलाए गए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिल सके।

इसके अतिरिक्त, ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत बालेश्वर स्टेशन पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर लगाया गया, जिसमें शुरुआती पहचान और रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई।

खड़गपुर मंडल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों को स्वच्छ परिवेश, पौष्टिक आहार और सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *