Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

रेवाड़ी में बिजली निगम का क्लर्क व लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी टीम की गिरफ्त में आरोपी।

रेवाड़ी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बावल बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने बिजली निगम के लाइनमैन और लिपिक को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने किसान से दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए 25 हजार रूपये की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार गांव करनावास निवासी किसान राजेंद्र ने अपना बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए आवेदन किया था। बावल बिजली निगम के कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन मुकेश और लिपिक संजय उससे बार-बार चक्कर लगवा रहे थे।

राजेंद्र ने जब कनेक्शन के लिए दबाव बनाया तो लाइनमैन मुकेश और लिपिक संजय ने उससे दोबारा कनेक्शन चालू करने के लिए रूपये की मांग की। बातचीत के बाद 20 हजार रूपये में सौदा तय हुआ और मंगलवार को रिश्वत के पैसे लेकर बावल बिजली निगम कार्यालय में मिलना तय हुआ।बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने से परेशान किसान राजेंद्र ने मामले की शिकायत की।

किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम का गठन किया और राजेंद्र को पाउडर लगे 20 हजार रुपये देकर लाइनमैन और लिपिक को देने के लिए कहा। मंगलवार को राजेंद्र 20 हजार रुपये लेकर बावल बिजली निगम कार्यालय पहुंचा। जहां उसने रिश्वत के पैसे लाइनमैन और लिपिक को देने के बाद बाहर इंतजार कर रही एसीबी की टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *