Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, रिकॉर्ड व लैब की जांच

खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में दस्तावेज की जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनैना व अन्य।

हजारों सैंपल पेंडिंग, उच्चाधिकारियों को भेजी जांच रिपोर्टहिसार, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सीएम फ्लाइंग टीम ने हांसी में अनाज मंडी के सामने स्थित खंड कृषि अधिकारी कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने कार्यालय के रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की गहनता से जांच की। इस दौरान बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता उदयवीर झाझड़िया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।मिट्टी जांच के 5 हजार सैंपल्स पैंडिंग सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में मंगलवार को की गई छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने खंड कृषि अधिकारी के दो कार्यालयों की जांच की गई। टीम ने मिट्टी जांच लैब का भी निरीक्षण किया, जहां एक लैब में मिट्टी के सैंपल्स की स्थिति का जायजा लिया गया। जांच में सामने आया कि लैब में लगभग 100 सैंपल्स की जांच हो चुकी है, जबकि दूसरे लैब में करीब पांच हजार सैंपल्स की जांच पैंडिंग थी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सैंपल्स की जांच के लिए एक साल का समय शेष है और इस निर्धारित अवधि में सभी सैंपल्स की जांच को पूरा कर लिया जाएगा।एक कर्मचारी छुट्टी पर मिलाड्यूटी मजिस्ट्रेट उदयबीर झाझड़िया ने बताया कि सीएम फ्लाइंग टीम को निरीक्षण के समय एक कर्मचारी छुट्टी पर था। खंड कृषि अधिकारी सीएम फ्लाइंग टीम के कार्यालय पहुंचने के थोड़ी देर बाद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएम फ्लाइंग टीम को बताया कि वे बरसात में खराब हुई फसलों की जांच के लिए मौके पर गए थे। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा मांगे गए सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट उदयवीर झाझड़िया ने कहा कि अब तक की जांच में कोई बड़ी कमी सामने नहीं आई है। हालांकि, विभाग से संबंधित सभी रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली का पूरा अध्ययन किया जा रहा है और उसके अनुसार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *