Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पलवल में खाद की दुकान पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मिली अनियमितताएं

ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर, पोटाश व मोसैक के 1590 बैग कम मिले

पलवल, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पलवल में सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने एक थोक खाद विक्रेता की दुकान और गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी अनियमितता पकड़ी है। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। पोटाश और मोसैक खाद के कुल 1590 बैग स्टॉक में कम मिले, जिसके बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि एक थोक खाद विक्रेता के ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्शाया गया खाद का स्टॉक वास्तव में गोदाम में मौजूद नहीं है। इसी आधार पर सीएम फ्लाइंग टीम ने कार्रवाई की। सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी सतबीर ने कृषि विभाग पलवल के एडीओ अजीत सिंह के साथ मिलकर कमेटी चौक के पास स्थित मैसर्स योगेंद्र पाल–ओमप्रकाश खाद भंडार का निरीक्षण किया। थोक विक्रेता द्वारा बताया गया कि उसका गोदाम फौजी कैंटीन के सामने स्थित है, जिसके बाद टीम वहां पहुंची और भौतिक स्टॉक की जांच की गई।

जांच में सामने आया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में एनएफएल यूरिया का स्टॉक शून्य दर्शाया गया था, जबकि गोदाम में एमओपी आईपीएल पोटाश के 10 बैग और मोसैक खाद के 1590 बैग कम पाए गए। इस गंभीर गड़बड़ी के चलते टीम ने संबंधित दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की।

कृषि विभाग के एडीओ अजीत सिंह ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि थोक विक्रेता द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार खाद का स्टॉक मेंटेन नहीं किया गया, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। मामले की पूरी रिपोर्ट उप निदेशक कृषि कल्याण विभाग, पलवल को भेजी जा रही है, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *