
सोनीपत, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana
सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान
पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन
कर रही है. इसी क्रम में 11 दिसंबर को सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में अंत्योदय मेला
होगा, जिसमें Chief Minister नायब सिंह सैनी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे. जिला
प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और यातायात विभाग ने विशेष मार्ग परिवर्तन लागू
किया है.
Chief Minister
के आगमन को देखते हुए सोनीपत यातायात पुलिस ने 11 दिसंबर को सुबह 8 बजे से सोनीपत–गोहाना मार्ग पर सामान्य आवागमन पूरी तरह रोकने की
घोषणा की है. नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है. डीसीपी
यातायात नरेंद्र कादयान ने बुधवार काे कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए
अस्थायी मार्ग परिवर्तन किया गया है. उन्होंने लोगों से सलाह दी कि वे यात्रा पहले
से निर्धारित करें और जारी परामर्श का पालन करें.
उपायुक्त
सुशील सारवान ने बताया कि यह मेला सरकारी योजनाओं को गरीब परिवारों तक सरल और पारदर्शी
ढंग से पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है. सरकार का लक्ष्य है कि समाज के कमजोर वर्ग तक
आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और बुनियादी सुविधाओं का
लाभ सीधे पहुंचे. यह आयोजन उन परिवारों के लिए अवसर है जो अब तक योजनाओं से जुड़ नहीं
पाए.
मेले
में जिला के सभी प्रमुख विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग
पेंशन, बीपीएल योजनाएं, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, स्वरोजगार ऋण, महिला सशक्तिकरण,
कृषि व पशुपालन योजनाएं, कौशल प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध
कराई जाएंगी. पात्र लोगों को कई लाभ मौके पर ही दिए जाएंगे. उपायुक्त ने निर्देश दिया
कि प्रत्येक विभाग अपने स्टॉल पर पूरा स्टाफ, आवश्यक दस्तावेज और डिजिटल संसाधन उपलब्ध
रखे ताकि किसी को असुविधा न हो. सुरक्षा, सफाई, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और पार्किंग
जैसी व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई है. राजस्व विभाग को भूमि संबंधी शिकायतों
का वहीं समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
