

वाराणसी,2 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . धर्म नगरी वाराणसी में मंगलवार शाम नमोघाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया. Chief Minister और केन्द्रीय मंत्री ने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में विधि विधान से दर्शन किया. इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई. मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर Chief Minister और केन्द्रीय मंत्री ने देश और प्रदेश में सर्वमंगल की कामना की. दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीरे शेयर की और लिखा कि महादेव की अनादि कृपा से अलंकृत अविनाशी काशी में आज ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मंदिर प्रांगण में व्याप्त तीक्ष्ण आध्यात्मिकता, बाबा काल भैरव जी की करुणा और संरक्षण-शक्ति का वह आवरण मन को अद्भुत दृढ़ता प्रदान करता है. इस दिव्य अवसर पर बाबा काल भैरव जी से देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय मंत्री ने लिखा कि देवाधिदेव महादेव की पावन भूमि काशी में प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. काशी की दिव्य ऊर्जा, मंदिर प्रांगण की आलोक-धारा और आध्यात्मिक स्पंदन मन में अद्भुत शांति का संचार करते हैं. बाबा विश्वनाथ जी से देश की सुख-समृद्धि और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की.
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
