राजस्थान में शीतलहर की दस्तक, सर्दी बढ़ने काे लेकर कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान में एक बार फिर सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवा के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान तेजी से गिरने लगा है। मौसम विभाग ने चार से छह दिसंबर तक झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी क्षेत्र में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में मौसम साफ रहने के बावजूद देर शाम ठंड बढ़ गई। सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस लूणकरणसर (बीकानेर) में मापा गया।
फतेहपुर (सीकर) में 6.6,
श्रीगंगानगर में 6.9,
चूरू में 9,
बीकानेर में 9.3,
अलवर में 8,
जैसलमेर में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
सीकर और पिलानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, जहां क्रमश: 12 और 10.4 डिग्री तापमान रहा। राज्य में दिन के समय भी ठंडक तेज हो गई है। मंगलवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई।
सीकर में 24.5,
पिलानी में 26.2,
जयपुर में 26.6,
अलवर में 26.5 तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर और बढ़ेगा तथा कई इलाकों में पाला जमने की भी संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / रोहित



