Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज, फतेहपुर सबसे ठंडा, 7 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे

माैसम

जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान में सर्दी अपने पूरे तेवर में नजर आने लगी है। खासतौर पर शेखावाटी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा है। प्रदेश के सात शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर 1.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा।

फतेहपुर में सुबह कारों और पेड़-पौधों की पत्तियों पर ओस की मोटी परत जमी हुई नजर आई। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, नागौर में 3.1, लूणकरणसर में 3.2, चूरू में 4.5, दौसा में 4.6 तथा पिलानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर में 5.4, करौली में 6.1, झुंझुनूं में 6.4, श्रीगंगानगर में 7.2, वनस्थली में 7.5, सिरोही में 7.6 तथा अजमेर और जयपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बारां में रात का पारा 9.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में भी रात के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी हवाएं और तेज होंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *