
रांची, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में राज्य भर में ठंड और बढ़ सकती है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे कनकनी और तेज हो जाएगी.
मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके प्रभाव से पछुआ हवाएं बंगाल की खाड़ी की तरफ एक और निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार कर रही हैं. इन हवाओं के कारण उत्तर भारत की ठंडी हवा Jharkhand तक पहुंच रही है, जिससे तापमान में गिरावट हो रही है.
पिछले 24 घंटों में Jharkhand में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29 डिग्री, जबकि सबसे कम गुमला में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Jharkhand के विभिन्न जिलों में Monday को तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में अधिकतम 26.1 और न्यूनतम 10.6 डिग्री, डालटेनगंज में 27.3 और 7.3 डिग्री, बोकारो में 23.1 और 9.5 डिग्री, चाईबासा में 29 और 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, खूंटी में अधिकतम 25.9 और न्यूनतम 6.2 डिग्री, लोहरदगा में 24.8 और 10.7 डिग्री, जबकि लातेहार में अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
रांची में Monday की सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन पूरे दिन मध्यम ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया. शाम होते-होते ठंड और बढ़ गई तथा सिहरन तेज महसूस की गई.————-
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
