करैरा में श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया गया

Image

शिवपुरी, 01 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गीता जयंती के अवसर पर Monday को Madhya Pradesh में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिवपुरी जिले के करैरा उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगड़ में आयोजन रखा गया जिसमें लगभग पाँच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी रुद्रचैतन्य पुरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रामस्वरूप रावत, उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार,जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जाटव,अनुविभागीय अधिकारी अनुराग निंगवाल,तहसीलदार कल्पना शर्मा, बी ई ओ स्वीटी मंगल, विद्यालय प्राचार्य अरविंद यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.

श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया. यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था. इस सामूहिक पाठ में 500 से अधिक छात्र/ छात्राए शामिल हुई. इस विशाल आयोजन का उद्देश्य लोगों को गीता के उपदेशों से जोड़ना और जीवन की जटिल समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करना था.

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां-कार्यक्रम का सफल संचालन धनीराम यादव व वरिष्ठ शिक्षक संजय दुबे ने किया, गीत गायन सुनीता शुक्ला व दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती, गीता पूजन- वरिष्ठ शिक्षिका पूजा शर्मा ने किया, शंखनाद रामकुमार शुक्ला, स्वस्तिवाचन कौशल किशोर शर्मा,अतिथि परिचय नरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेरणागीत शिवशंकर तिवारी, श्रीमती साधना पाठक, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता अमृत पचन श्रीमती मनीषा गुप्ता ने प्रेरक प्रसंग सुनाए. संक्षिप्त व्याख्या एवं आशीर्वचन स्वामी रुद्र चैतन्य पुरी महाराज ने दिया. कार्यक्रम के अंत मे कृतज्ञता ज्ञापन धनीराम यादव ने दिया.

—————

(Udaipur Kiran) / युगल किशोर शर्मा

Leave a Comment