
सहकारिता मंत्री सारंग हुए शामिल
भोपाल, 01 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . दिसम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर Monday को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ. इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की.
वंदेमातरम गायन में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे .
गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार हर माह के पहले कार्यदिवस पर मंत्रालय समेत प्रदेश के जिला मुख्यालय स्थित सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है.
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
