अनूपपुर: बलबहरा उपार्जन केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, किसानों काे समय पर भुगतान के दिए निर्देश

बलबहरा उपार्जन केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अनूपपुर, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले में चल रहीं धान खरीदी का मंगलवार को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत जैतहरी के उपार्जन केंद्र बलबहरा का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन केंद्र में दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा धान की खरीदी की जा रही है.

कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाओं, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, उपार्जन पर्ची में किसान कोड दर्ज प्रक्रिया, धान एंट्री की प्रणाली तथा अन्य गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की. कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में किया जाए. साथ ही धान के परिवहन की सुचारु व्यवस्था तथा बारिश से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाने के भी निर्देश दिए. केंद्र में रखे धान की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था एवं भंडारण की स्थिति की भी बारीकी से जांच की. धान खरीदी कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हित में निर्बाध रूप से जारी रहे. निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी अनीता सोरते, केंद्र प्रभारी, समूह के सदस्य उपस्थित रहें.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment