
अनूपपुर, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय समन्वयक सुनील सराफ ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि“विधायक के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं जिला संगठन की टीम लगातार कांग्रेस को एकजुट और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह विश्वास और समर्थन हमारी जिम्मेदारी को और बड़ा करता है. मंगलवार को अखिल Indian कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील सराफ को राष्ट्रीय समन्वयक बनाये जाने के बाद प्रथम जिला आगवन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान उपरांत कहीं.
ज्ञात हो कि Madhya Pradesh कांग्रेस द्वारा आशुतोष कुमार को अनूपपुर जिला आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों का आज अनूपपुर में प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों ने रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी कार्यालय तक स्वागत किया. कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिलेभर के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान, अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह,आशीष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस रजन कुमार राठौर, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस मानवेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई रफीक अहमद सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल हुए.
अखिल Indian कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील शराफ को राष्ट्रीय समन्वयक तथा Madhya Pradesh कांग्रेस द्वारा आशुतोष कुमार को अनूपपुर जिला आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों के आगमन पर जिलेभर से जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर ढोल–नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया. स्टेशन से कांग्रेस पार्टी कार्यालय तक एक उत्साहपूर्ण रैली निकाली गई.
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है.
वरिष्ठ नेता से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन
कार्यक्रम पश्चात दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने साथ मौजूद वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी के निवास पहुंचे. यहां उन्होंने उनका हाल-चाल जाना और संगठन की आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
