Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

घायल कर्मचारी की कंपनी ने नहीं दी मदद, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

कंपनी गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी

हरिद्वार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिडकुल की टेक्टो कंपनी में घायल हुए कर्मचारी का इलाज करने की बजाय कंपनी प्रबंधन ने उसे लावारिस छोड़ दिया। कंपनी प्रबंधन के रवैये को देखते हुए भीम आर्मी ने बुधवार को कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन कर हंगामा काटा।

सिडकुल पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला। मामला कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी शंकर कार्य करते वक्त चोटिल हो गया था, जिसे उस वक्त इलाज के लिए ले जाया गया। उसके बाद कंपनी ने पलटकर घायल कर्मचारी की सुध तक नहीं ली।

यह जानकारी मिलने पर भीमआर्मी की अगुवाई में परिजनों व कार्यकर्ताओं ने कंपनी के मुख्यद्वार पर पहुंचकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल कर्मचारी का इलाज करना जरूरी नहीं समझा बल्कि उसे मरने के हालात में छोड़ दिया। आरोप है कि कर्मचारी के परिजनों ने कई बार फैक्ट्री प्रबंधन को इलाज के लिए करने के लिए संपर्क किया लेकिन प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *