Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बिग बास-19 की प्रतिभागी तान्या मित्तल के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत

तान्या मित्तल

– सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत

ग्वालियर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली बिग बास-19 की प्रतिभागी तान्या मित्तल के खिलाफ मुंबई के इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने मंगलवार को ग्वालियर के एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की है। फैजान ने तान्या पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में अभी एफआईआर नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने शिकायती आवेदन ले लिया है।

मुंबई निवासी फैजान ग्वालियर पहुंचे और मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लिखित शिकायत की। फैजान ने आरोप लगाया कि ग्वालियर की रहने वालीं तान्या मित्तल बिग बास की सबसे विवादित प्रतिभागी हैं। उन्होंने अपनी रईसी के झूठे किस्से सुनाए, जब हकीकत सामने आई तो पूरे देश में मजाक बना। फैजान ने कहा कि तान्या ने ‘बिग बॉस’ शो में अपने परिवार और व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े सैकड़ों झूठ बोले हैं। फैजान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलराज को तान्या का बॉयफ्रेंड बताया है। उनका कहना है कि तान्या ने बलराज को भी झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाया है। फैजान ने तान्या मित्तल पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

तान्या मित्तल ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह बिग बॉस-19 में प्रतिभागी हैं। उन्होंने अपने घर और कार को लेकर कुछ ऐसे किस्से बताए, जो झूठे निकले। इसके बाद से लगातार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। फिलहाल आरोपों पर तान्या के किसी परिजन की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *