Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

चिंता: लोअर मॉलरोड का उपचार, अपर मॉलरोड पर उभरी दरारें

माल रोड पर नजर आ रही दरार।

नैनीताल, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल में क्षतिग्रस्त लोअर मॉल रोड के ट्रीटमेंट कार्य के बीच इसी स्थान पर अपर मॉलरोड पर भी दरार नजर आ रही है। इनसे अपर मॉल रोड के भविष्य के प्रति भी चिंता व्यक्त की जा रही है। यदि यह दरार बढ़ती हैं तो नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष सितंबर 2018 में जिना पर्यटन कार्यालय के समीप झील का लगभग 25 मीटर हिस्सा इसी तरह दरारें उभरने के बाद दरककर नैनी झील में समा गया था, जिसके स्थायी उपचार का कार्य 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से कार्य बीते माह से शुरू हो पाया है। लेकिन इसी कार्य के बीच इसी स्थान पर अपर माल रोड में भी दरार नजर आ रही है। इसे लेकर चिंता बढ़ रही है। वहीं संबंधित अधिकारी आशा जता रहे हैं कि चूंकि दरार उसी स्थान पर है, जहां पर लोवर माल रोड का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, इसलिये उस कार्य के पूरा होने पर माल रोड भी एक हद तक मजबूत हो जाएगी और इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी दरारें थीं, जिन्हें भरा गया था। हो सकता है कि वर्तमान में चल रहे कार्य के कारण यहां कंपन से हल्की दरार नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोअर मॉलरोड के ट्रीटमेंट कार्य के पूरा होने के बाद अपर मॉलरोड की दरारों को भी भर दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *