Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

डॉ. वेदांती के निधन पर अखाड़ों व संत समाज में शोक

डॉ. राम विलास वेदांती

हरिद्वार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राम जन्म भूमि न्यास के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद अध्यात्म जगत की विभूति डॉक्टर रामविलास वेदांती का आज सवेरे रीवा (मध्य प्रदेश) में अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन पर समस्त संत समाज व अखाड़ों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज ने उनके इस आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कहा कि उनके निधन से एक संपूर्ण युग का अवसान हो गया है। उनके निधन से संपूर्ण आध्यात्मिक जगत व समस्त अखाड़ों में गहरा शोक व्याप्त है। उन्होंने कहा डॉक्टर रामविलास वेदांती अध्यात्म जगत के महान पुरोधा थे और आध्यात्मिक सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर पूर्ण रूप से देश के लिए समर्पित थे। उनके निधन से अध्यात्म जगत को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। इस शून्य को भर पाना किसी भी प्रकार संभव नहीं है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *