कांग्रेस ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 112 वीं जयंती

कांग्रेस ने मनाया पूर्व Chief Minister  स्व. केदार पांडेय की 112 वीं जयंती

पटना, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Bihar प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और Bihar के पूर्व Chief Minister स्व. केदार पांडेय की 112 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाई गई.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्व Chief Minister स्व. केदार पांडेय को कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक के सफर को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया. उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी से प्रदेश अध्यक्ष और फिर Bihar के Chief Minister पद तक जाने वाले स्व. पांडेय कांग्रेस के निष्ठावान नेता रहें.

स्व. केदार पांडेय को कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला सच्चा सिपाही बताया. उन्होंने शैक्षणिक सुधारों को लेकर कहा कि Examination में नकल रोकने से लेकर शिक्षकों को उचित मानदेय देने का काम पूर्व Chief Minister स्व. केदार पांडेय ने किया.

इस दौरान पूर्व Chief Minister स्व. केदार पांडेय की पुत्र वधु कांग्रेस नेता नूतन पांडेय और उनके पौत्र शाश्वत केदार पांडेय भी मौजूद रहें.

इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, डा0 संजय यादव, सौरभ सिन्हा, नूतन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, रौशन कुमार सिंह, मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र चैधरी, मनोज शर्मा, रूपम झा, शाश्वत केदार, उदय शंकर पटेल, सुधीर शर्मा,हीरा सिंह वग्गा, विश्वनाथ बैठा, अभिषेक कुमार, फिरोज हसन, सुरेश मुखिया राजीव कुमार, संजय महाराज, वरूण शर्मा, सुनील कुमार सिंह के अलावे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Leave a Comment