Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कांग्रेस ने की वायरल ऑडियो क्लिप की सत्यता सामने लाने की मांग

प्रत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेसी नेता

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑडियो क्लिप को अंकिता हत्याकांड मामले से जुड़ा बताते हुए इसकी सत्यता सामने लाने की मांग की है।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा वायरल हो रही ऑडियो क्लिप में भाजपा के पूर्व विधायक एक महिला से बात करते हुए अंकिता हत्याकांड में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम ले रहे हैं। जिससे इस पूरे मामले पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इसलिए वायरल ऑडियो क्लिप की सत्यता सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। लेकिन देवभूमि में बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

मनोज सैनी ने कहा कि घटना में शामिल वीआईपी के नाम की जांच की मांग पूर्व में भी उठाई गई थी। ऑडियो साबित कर रहा है कि कुछ अन्य लोग भी अंकिता हत्याकांड मामले से जुड़े हुए हैं। ऑडियो की जांच कर वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया जाए। अंकिता हत्याकांड की फाइल रिओपन की जाए जाए और जो दोषी बचे हुए हैं उन्हें भी गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलायी जाए। जिससे अंकिता को पूरा न्याय मिल सके।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी एवं अरविंद शर्मा व कैश खुराना ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप में छिपे राज बाहर आने चाहिए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रेसवार्ता के दौरान विकास चंद्रा, अखिल शर्मा, विवेक भूषण विक्की, अमन, हेमंत चंचल आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *