Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पौड़ी में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

पौड़ी गढ़वाल, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।अंकिता हत्याकांड को लेकर वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश सरकार व दुष्यत गौतम का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने मामले की सीबीआई जांच करवाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर वायरल वीडियो में वीआईपी का खुलासा हो गया है लेकिन सरकार अभी भी मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। कहा कि अपनी पार्टी के नेताओं को बचाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने सरकार व भाजपा नेता दुष्यत गौतम का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालो में नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, सुंदरलाल मुयाल, विनोद दनोशी, अनूप सिंह, मनमोहन, मोहित सिंह आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *