कांग्रेस के चुनावी टिकट की कीमत एक से 10 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए Chief Minister  डॉ हिमंत बिस्व सरमा.

गुवाहाटी, 09 दिसंबर (Udaipur Kiran) . चुनाव से ठीक पहले Assam कांग्रेस में टिकट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को मीडिया के सामने दावा किया कि कांग्रेस के 22 निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट की कीमत एक करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक तय की गई है.

Chief Minister के अनुसार, खासतौर पर मियां बहुल क्षेत्रों में यह रेट सबसे ज्यादा है. कांग्रेस के दलालों ने एक-एक करोड़ रुपये एडवांस ले लिये हैं. 14 तारीख को दिल्ली में मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें टिकट चाहने वालों को लेकर जाने के लिए गौरव गोगोई ने कहा है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोन–टेपिंग ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को और उजागर कर दिया है. यह टेपिंग मंगलदै के विधायक डॉ. परमानंद राजबंशी द्वारा साझा किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा हलचल मचा है. हालांकि (Udaipur Kiran) इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल ऑडियो में एक कथित बातचीत सुनाई देती है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के संभावित उम्मीदवार से टिकट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये एडवांस मांगने की बात साफ सुनाई देती है. Chief Minister के आरोपों और वायरल टेप – दोनों ने मिलकर कांग्रेस नेतृत्व को मुश्किल स्थिति में खड़ा कर दिया है.

प्रदेश में जब पार्टी को अपनी चुनावी रणनीति तैयार करनी चाहिए थी, उस समय टिकट किसे और किस दाम पर दिया जाएगा – यही मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केन्द्र बन गया है.

——————-

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment