
New Delhi, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेतृत्व ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट पर समर्थकों और मतदाताओं का धन्यवाद दिया.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस चुनाव परिणामों का विस्तृत अध्ययन करेगी और कारणों को समझने के बाद अपनी बात रखेगी. उन्होंने महागठबंधन को वोट देने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. खरगे ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी.
राहुल गांधी ने भी Bihar के करोड़ों मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था और इसका नतीजा चौंकाने वाला है.
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है, और कांग्रेस तथा इंडिया ब्लॉक नतीजों की गहराई से समीक्षा कर आगे की रणनीति और मजबूत करेंगे.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर
