पश्चिम कार्बी आंगलोंग में कांग्रेस लगभग खाली होने की कगार पर

कार्बी आंगलोंग (असम), 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डोंगकामुकाम में विभिन्न परिषदीय क्षेत्रों से जुड़े कांग्रेस के 600 से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर कुप्रशासन, संगठन की अनदेखी और परिवार-केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लंबे समय से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी, जिसके चलते पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता गया।
कांग्रेस से हुई इस बड़े पैमाने की विदाई को पश्चिम कार्बी आंगलोंग में पार्टी के लिए गंभीर झटके के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जिले में कांग्रेस के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।
———–
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



