Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल-इंदौर मेट्रो की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा केवल श्रेय ले रही है : जीतू पटवारी

जीतू पटवारी

भाेपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत हो गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में नई मेट्रो के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव से विकास को लेकर अपील की है।

जीतू पटवारी ने शनिवार काे बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी शहरी परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास के पक्ष में हमेशा से रही है। उन्हाेंने दावा करते हुए कहा कि भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के लिए मेट्रो परियोजना की परिकल्पना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में इस परियोजना की शुरुआत हुई थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नारियल फोड़ने, फोटो खिंचवाने और श्रेय लेने की राजनीति से शहरों का विकास नहीं होता। आवश्यकता इस बात की है कि राज्य सरकार इंदौर, भोपाल सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए आने वाले मास्टर प्लान पर गंभीरता से काम करे और उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करे। पटवारी ने कहा कि जनता को दिखावे नहीं, बल्कि वास्तविक विकास और बेहतर सुविधाएं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही मांगती रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *