Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

कांग्रेस नेता ने मोर का शिकार किया, मांस पकाते तीन गिरफ्तार

कांग्रेस नेता ने मोर का शिकार किया, मांस पकाते तीन गिरफ्तार

उदयपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष को उसके हिस्ट्रीशीटर मित्र सहित मोर का शिकार कर उसका मांस पकाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना रविवार शाम करीब सात बजे ऋषभदेव थाना क्षेत्र के बिलख गांव की है।

थानाधिकारी हेमंत अहारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में मोर का शिकार कर नॉनवेज पार्टी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल (45) के खेत पर बने कमरे में मोर का मांस पकाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने मौके से रूपलाल के साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन मीणा (55) और उसके साथी राकेश मीणा (38) को गिरफ्तार किया। अर्जुन मीणा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 16 से अधिक प्रकरण राजस्थान में दर्ज बताए गए हैं।

मौके पर मोर का पंख तथा अधजला सिर मिलने पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने अवशेषों की जांच के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की पुष्टि की। आवश्यक सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने नॉनवेज पार्टी के उद्देश्य से मोर का शिकार किया था और उसका मांस पकाकर वहीं खाने की तैयारी कर रहे थे। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुनीता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *