Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हरियाणा विधानसभा: कैबिनेट मंत्री से भिड़े कांग्रेस विधायक,हुआ हंगामा

सदन की कार्यवाही का संचालन करते स्पीकर

कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार

चंडीगढ़, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक और कैबिनेट मंत्री के बीच जोरदार बहस हो गई। हंगामा इतना बढ़ा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को हस्तक्षेप करना पड़ा। हंगामे के बाद विधायक और मंत्री दोनों ने अपने शब्दों में खेद व्यक्त किया।

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की ओर से पानी की दिक्कत को लेकर उठाए गए मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा में जमकर बहस हो गई। कांग्रेस विधायक ने गंगवा को कहा कि आपकी जीरो परफार्मेंस हैं। आपसे अच्छे तो आपके विभाग के अधिकारी हैं। इस पर गंगवा ने विरोध जताया। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने कांग्रेस विधायक द्वारा बोले गए शब्दों पर आपत्ति प्रकट की। उन्होंने कहा कि आप ऐसा नहीं कह सकते। गंगवा ने कहा कि आप झूठे आरोप लगा रहे हैं, मैं किसी भी अधिकारी को कोई शह देकर नहीं आया। विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू कर दिया गया। हंगामे के बीच गोकुल सेतिया तथा मंत्री ने एक-दूसरे को अपशब्द बोल दिए। जिसे लेकर विवाद ओर बढ़ गया।

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने कांग्रेस विधायक की ओर से बोले गए शब्दों पर आपत्ति प्रकट की। उन्होंने कहा कि आप ऐसा नहीं कह सकते। गंगवा ने कहा कि आप झूठे आरोप लगा रहे हैं, मैं किसी भी अधिकारी को कोई शह देकर नहीं आया। विपक्ष ने हंगामा किया तो डिप्टी स्पीकर ने विपक्ष के विधायकों को समझाकर शांत किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्तक्षेप करने पर कांग्रेस विधायक और मंत्री गंगवा ने एक दूसरे से खेद प्रकट किया। विधानसभा में लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है, जिस पर 19 दिसंबर को दूसरी सिटिंग में चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस विधायक की मांग, वापस हो किसानों पर दर्ज एफआईआर

कांग्रेस विधायक परमवीर ने आंदोलन के दौरान 750 किसानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग की। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी की भी मांग रखी। उन्होंने बारिश के दौरान घग्गर नदी से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने हांसी को जिला बनाने पर कहा कि अब सरकार को टोहाना की भी सुध लेनी चाहिए। सरकार को टोहाना के लोगों की जिला बनाने की मांग पूरी करनी चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *