Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

कॉमनवेल्थ गेम्स हरियाणा में कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसदों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा के सांसद लोकसभा के बाहर धरना देते हुए

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद भवन के गेट नंबर वन के सामने वर्ष 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स हरियाणा में कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सदन शुरू होने से पहले हाथों में तख्ती लेकर कांग्रेस सांसद करीब 10 मिनट तक गेट की सीढ़ी पर बैठे रहे और हरियाणा को खेलों की मेजबानी देने की मांग करते रहे। प्रदर्शन में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अंबाला सांसद वरुण मुलाना, हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी तथा सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार गुजरात को अधिक तवज्जो दे रही है। सबसे अधिक हरियाणा से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पदक पताका फहरा रहे हैं, इसके बाद भी हरियाणा को इस योग्य नहीं माना गया। दीपेंद्र ने कहा कि यदि हरियाणा में इन खेलों का आयोजन होता तो यहां के शहरों में इवेंट होते और खेल सुविधाएं और भी बेहतर होती, जिसका लाभ खिलाड़ियों को होता और नई पौध तैयार होती।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *