Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यभ देवेंद्र यादव को हिरासत में लेती पुलिस

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य पांच लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर कोर्ट द्वारा सुनवाई करने से मना करने के बाद भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व किया गया।

देवेंद्र यादव ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि हम सत्यमेव जयते में विश्वास रखते हैं। सत्य की जीत हुई है और गैर कानूनी गतिविधियों का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा सुनवाई से इसलिए मना किया गया क्योंकि यह चार्जशीट एक व्यक्ति निजी शिकायत से जुड़ी हुई थी न कि किसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अनुचित आधार पर। स्पेशल न्यायधीश ने स्पष्ट किया कि ऐसे में सुनवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 से चल रहे मामला पूरी तरह निराधार है जिसमें खुद सीबीआई और ईडी भी किसी को दोषी नहीं मान रही है, सिर्फ सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्र में शासित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिशोध की राजनीति के तहत ईडी के व्यवस्थित दुरुपयोग को हम पूरी तरह बेनकाब करके रहेंगे।

भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, एससी विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ, अनिल कुमार, पूर्व सांसद रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, नरेंद्र नाथ, किरण वालिया और योगानंद्र शास्त्री, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, कुंवर करण सिंह, भीष्म शर्मा मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *