Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कांग्रेस ने जलाए पुतले, जमकर नारेबाजी कर किया विराेध

कांग्रेस ने जलाए पुतले, जमकर नारेबाजी कर किया विराेध

बीकानेर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात संयुक्त तत्वावधान में नेशनल हेराल्ड केस में हाईकोर्ट का ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाया गया। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान और तीखी नोकझोंक हुई, जिसके कारण वहीं सड़क पर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध करते हुए पुतला फूंका।

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, महिला शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, महिला देहात अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल, महिला प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी, प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सांखला, अ.पि.व. अध्यक्ष उमा सुथार, अ.पि.व. देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, निकाय प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष हसन अली गौरी, एससी विभाग चन्द्रशेखर चांवरिया, अम्बाराम इणखिया, डॉ. प्रीति मेघवाल, एससी विभाग शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला, नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेतना डोटासरा, नितिन वत्सस, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, श्रीराम भादू, जाकिर हुसेन नागौरी, शहजाद भुट्टा, नितिन वत्सस, अशोक बुड़िया, राहुल जादुसंगत, मनोज चौधरी, इकबाल मलवान, तोलाराम सियाग, गजानन्द शर्मा, भीखाराम मेघवाल, वन्दना गुप्ता, शर्मिला पंचारिया आदि ने भी सम्बोधित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *