
श्रीगंगानगर/जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली में आयोजित गंगनहर शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं पर जमकर प्रहार किए. यमुना समझौते पर कांग्रेस नेताओं के बयान का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा चिंता ना करें. हमारी सरकार शेखावाटी के लिए यमुना का पानी लेकर आएगी और आपको पानी पिलाने का काम करेगी.
उन्होंने कहा कि पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत कहते है कि कमलनाथ उनके मित्र है. मगर जब ईआरसीपी पर समझौता करने की बात आई तो मध्यप्रदेश के Chief Minister रहने के दौरान कमलनाथ ने समझौता करने से इंकार कर दिया और इसके खिलाफ कोर्ट में पहुंच गए.
शर्मा ने कहा कि असली मित्रता तो मध्यप्रदेश के वर्तमान Chief Minister डॉ0 मोहन यादव ने निभाई है जिन्होंने मेरे आग्रह पर तुरंत ईआरसीपी समझौते को सम्पन्न कर दिया. उन्होंने कहा कि अब तो ईआरसीपी की डीपीआर भी बन चुकी है और शिलान्यास भी हो चुका है. मित्रता इसे कहते हैं.
Chief Minister शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में आपस में भी मित्रता नहीं है और आप देख रहे है कि उनके बीच लड़ाई चल रही है. प्रतिपक्ष के नेता इसीलिए बयान देते है कि कहीं उनकी कुर्सी नहीं चली जाए. उधर प्रदेश अध्यक्ष इसलिए बयान दे रहे है क्योंकि वे प्रतिपक्ष के नेता बनना चाहते है और गहलोत साहब दोनों को साधकर चल रहे है. उन्होंने पहले अपने एक नेता को निपटाया अब दूसरे को निपटाने के चक्कर में लग रहे है. कांग्रेस में आपस में भी प्यार नहीं है.
—————
(Udaipur Kiran)
