Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

थाईलैंड-कंबोडिया सेनाओं की बैठक, सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर बनी सहमति

बैंकॉक/फ्नोम पेन्ह, 17 अगस्त (Kiran News)। थाईलैंड और कंबोडिया की सेनाओं के प्रतिनिधियों ने शनिवार को थाईलैंड के त्राट प्रांत में थाईलैंड-कंबोडिया रीजनल बॉर्डर कमिटी (RBC) की विशेष बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बॉर्डर डिफेंस कमांडर और मिलिट्री कमांडर शामिल हुए।

Thailand Cambodia border meeting

थाई नेवी के अनुसार, बैठक में चंथाबुरी और त्राट बॉर्डर डिफेंस कमांड के कमांडर तथा कंबोडिया की मिलिट्री रीजन-3 के कमांडर उपस्थित थे। दोनों पक्षों ने आपसी मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और सीमा क्षेत्रों में शांति तथा लोगों की भलाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की अंडर-सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने बताया कि इस बैठक में सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और यह तय हुआ कि दोनों देशों की सेनाएं भविष्य में नियमित रूप से संपर्क बनाए रखेंगी। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संघर्षों से बचना और समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकालना है। कंबोडिया को उम्मीद है कि यह बैठक युद्धविराम समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देगी, जिससे सीमा क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *