सडक हादसे में घायल सिपाही की मौत

सडक हादसे में घायल सिपाही की मौत

हमीरपुर 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई. मंगलवार की शाम दिवंगत सिपाही का अंतिम संस्कार सीओ की मौजूदगी में किया गया.

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता का पुत्र कन्हैया गुप्ता 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था. मौजूदा समय में वह मीरजापुर में तैनात था. Monday को वह छुट्टी से वापस ड्यूटी के लिए बाइक से मीरजापुर के लिए निकला था. शाम बांदा शहर के शुकुल कुआं के पास अज्ञात वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया. इस घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ था. बांदा से कानपुर इलाज के लिए ले जाते समय बिंदकी के पास उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शाम शव गांव लाया गया.

यहां पर सीओ सदर राजेश कमल के नेतृत्व में जवान को सलामी देकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह, हलका इंचार्ज भानुप्रताप, ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव, सौरभ सिंह, अनिल यादव, जुग्गीलाल गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Leave a Comment