Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

ठेकेदार ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

प्रतीकात्मक छवि

गौतमबुद्ध नगर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 43 स्थित गोदरेज सोसाइटी के पीछे मंगलवार की देर रात एक ठेकेदार ने पेड़ की डाल से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि दिनेश यादव पुत्र राम बच्चन यादव मूल निवासी जनपद गोरखपुर मौजूदा समय में प्राचीन शिव मंदिर सदरपुर कॉलोनी में रहते थे। वह लकड़ी का काम करवाने का ठेका लेते थे। उन्होंने बताया कि दिनेश ने मंगलवार की रात को अज्ञात कारण के चलते सेक्टर 43 स्थित गोदरेज वुड्स सोसायटी के पीछे स्थित एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे के करीब पुलिस को घटना की जानकारी मिलले पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतक के चचेरे भाई अर्जुन यादव ने बताया बताया कि दिनेश ने कल शाम 6 बजे तक उसके साथ काम किया। उसके बाद वह कार्य स्थल से अपने घर के लिए निकला। अन्य लोगों को उसने कहा कि आप लोग 9 बजे तक कम करो। मृतक के चचेरे भाई के अनुसार खाना बनाने के बाद उन्होंने रात को उसे फोन किया तो उसका फोन बिजी जा रहा था। थोड़ी देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उनके अनुसार जब रात 2 बजे के करीब पुलिस उनके घर पहुंची, तब दिनेश के आत्महत्या करने की जानकारी उन्हें हुई। उनके अनुसार दो माह पूर्व दिनेश का बच्चा पैदा हुआ था। उसकी पत्नी मौजूदा समय में गांव पर गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन के आधार पर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *