Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

मेदिनीपुर में भाजपा विधायक का विवादित बयान, पुलिस के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी

परिवर्तन सभा की तस्वीर

पश्चिम मेदिनीपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा विधायक के विवादित बयान ने सुर्खियां बटोरी हैं। घाटाल के भाजपा विधायक शीतल कपाट ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी ओसी (थाना प्रभारी) का एक हाथ और एक पैर तोड़ दिया जाएगा। वे लंगड़े की तरह चलेंगे। वे बचने की कोशिश करेंगे इसलिए तृणमूल को बचाने नहीं जाएंगे।

शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में ‘परिवर्तन सभा’ का आयोजन किया गया था। माइक हाथ में लेकर भाषण देते हुए भाजपा विधायक शीतल कपाट ने यह विस्फोटक बयान दिया। 2026 के चुनाव को सामने रखते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

विधायक ने कहा कि चुनाव में पुलिस के हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। पुलिस कहेगी हमें बचने दो, चुनाव में कोई तृणमूल बीडीओ-एसडीओ नहीं रहेगा। यहां तक कि 2026 के चुनाव में तृणमूल के कोई चोर नेता नहीं होंगे। विधायक की इस टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

इस संदर्भ में तृणमूल के अध्यक्ष अजीत मैती ने कहा कि भाजपा दिन में सपने देख रही है। 2026 के चुनाव में शीतल बाबू के हाथ-पैर सुन्न होकर बिल्कुल ठंडे हो जाएंगे। पहले राउंड से ही काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इस जिले की सातों सीटें तृणमूल जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस पर हमला पश्चिम बंगाल में कोई नई घटना नहीं है। इस राज्य में भाजपा और तृणमूल दोनों पार्टियों के कई नेता पुलिस पर कड़े शब्दों में हमला करते हैं। कुछ दिन पहले ही बीरभूम के तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल ने पुलिस पर हमला किया था। यहां तक कि उनके फोन में उनकी मां और पत्नी को भी अभद्र भाषा में टिप्पणी करते सुना गया। हालांकि, अनुब्रत का दावा था कि यह एआई से बनाया गया था। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *