Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

मदस विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 25 दिसम्बर को

मदस विश्वविद्यालय का 13 वां दीक्षांत समारोह 25 दिसम्बर को

राज्यपाल 54 शोधा​र्थियों को देंगे पीएचडी की उपाधि, 7 छात्र और 33 छात्राओं को मिलेंगे स्वर्ण पदक

अजमेर, 23 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर का 13वां दीक्षांत समारोह 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजे होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे। कुलगुरु सरेश कुमार अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दीक्षांत भाषण देंगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत विशेष उद्बोधन देंगे।

उन्होंने बताया विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 464 महाविद्यालय हैं जिनमें एक स्वायत्त मोड पर एवं दूसरा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर काम करता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 —25 में कुल 1 लाख 4 हजार 677 सफल परीक्षार्थियां को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जिसमें ग्रेस पास सेमेस्टर सिस्टम के 2 हजार 172 तथा एनुअल सिस्टम 2024 के 1 लाख 2 हजार 505 विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय 54 शोधा​र्थियों को पीएचडी की उपाधि, 7 छात्र और 33 छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त कुलाधिपति पदक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के 2 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय ने अध्यादेश तैयार कर आगामी सत्र से पूर्व क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *