
उत्तरकाशी, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Uttarakhand क्रांति दल की वरिष्ठ नेत्री किरन रावत ने कहा कि Uttarakhand क्रांति दल के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र के नेतृत्व में संपूर्ण Uttarakhand में हमारे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकरियों के सपनों का Uttarakhand बनाने के लिए संकल्प लेते हुए यात्रा चलाई जाएगी . जिसमें Uttarakhand की जमीनी मुद्दे जल ,जंगल और जमीन ,स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोजगार, पलायन मूल निवास ,भू कानून ,आपदा एवं जंगली जानवरों से संरक्षण पर गांव गांव जाकर दस्तक देगा.
sunday को काली कमली धर्मशाला में पत्रकारों बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा.उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा यदि भ्रष्टाचार के शिकायत कहीं प्रकाशित हुई या उसकी पुख्ता प्रमाण सामने आए तो उक्रांद उनको छोड़ेगा नहीं .
उन्होंने कहा कि Uttarakhand क्रांति दल का इतिहास हमेशा से क्रांति का रहा है और दोबारा से Uttarakhand क्रांति पर इस कलेवर में कार्य करने को तैयार है . इस दौरान वरिष्ठ यूकेडी नेता विष्णु पाल रावत ने कहा Uttarakhand क्रांति दल के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी दिवंगत दिवाकर भट्ट के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हम युवाओं से अपील करते हैं कि वह उनकी जीवनी से प्रेरणा ले और Uttarakhand को बचाने के लिए Uttarakhand क्रांति दल के विचार के साथ सम्मिलित होकर प्रदेश को बचाने की लड़ाई में सम्मिलित हो . आज प्रदेश की हालत अत्यंत चिंता जनक हो गई है . राज्य आंदोलन के शहीदों और दिवाकर भट्ट जी ने जो सपने इस राज्य के लिए संजोए थे वह चकनाचूर हो गए हैं .युवा पलायन को मजबूर है यहां पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाएं धराशाई हो गई हैl भविष्य में जिला उत्तरकाशी में उक्रांद जन संवाद यात्रा चलाएगा.
जिसमें राष्ट्रीय पार्टियों की कथनी और करनी का अन्तर गांव गांव पहुंचाया जाएगा . प्रेस वार्ता के Uttarakhand क्रांति दल के नेताओं ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में जन संपर्क कर आम जनता से सीधे संवाद करते हुए संपर्क करते हुए पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की साथ ही Indian जनता पार्टी और कांग्रेस की करनी और कथनी के बारे में बताते हुए कहा कि इन जन विरोधी पार्टियों को Uttarakhand देवभूमि से उखाड़ फेंकना चाहिए और Uttarakhand क्रांति दल के साथ आना चाहिए उसके बाद ही Uttarakhand की आम जनता का विकास संभव है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, जसवीर, संतोष सेमवाल, अशीष पवार, संतोष सेमवाल, जितेंद्र कुमार, जेठू लाल भारती, लोकपाल राणा, सुरजीत सिंह राणा, सौरभ नेगी, मोहित, विकास सतवीर रमोला राजीव राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
—————
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल
