
सोनभद्र, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के साेनभद्र जिले की पुलिस टीम ने कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड वाराणसी जिले के
आदमपुर प्रहलाद घाट स्थित कायस्थ टाेला निवासी भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल को West Bengal के काेलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. वह विदेश भागने की तैयारी में था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है. काेर्ट से मंजूरी के बाद आराेपित काे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा.
Superintendent of Police अभिषेक वर्मा ने sunday को यहां बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को जनपद सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 कफ सीरप की शीशियां बरामद की गई थीं. इसके अतिरिक्त, आरोपित बृज मोहन व शिवहरि की सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने गाज़ियाबाद में संयुक्त कार्यवाही कर चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप तथा 20 लाख रुपये फंडिंग की नकदी बरामद की थी. जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची Jharkhand के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था. एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ. जिनमें से अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं. इस मामले में संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है.
एसपी ने बताया की इस मामले में 29 नवंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की ओर से थाना रॉबर्ट्सगंज पर NDPS ACT व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था. इस केस से उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म मां कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा. लिमिटेड की
ओर 1 अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 तक 7,53,000 शीशियां फेंसाड्रिल सीरप अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं. उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई है. आरोपित भोला प्रसाद चंदौली, जाैनपुर व गाजीपुर जनपद से वांछित चल रहा था.
(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी
