Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में पीएम आवास योजना के मकान अधूरे, पार्षद ने किया प्रदर्शन

सोनीपत: प्रदर्शन करते हुए जिला पार्षद

सोनीपत, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला

परिषद की बैठक में जाने से पहले जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने शुक्रवार को विरोध

प्रदर्शन किया। वह अपने सिर पर अधूरे मकान का प्रतीक रखकर बैठक स्थल पर पहुंचे। उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सात-आठ महीने पहले पात्र परिवारों को पहली किस्त

भेजी गई थी, लेकिन दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं की गई। इसके कारण अनेक गरीब परिवारों

के मकान अधूरे पड़े हैं। कई बीपीएल परिवारों ने कर्ज लेकर निर्माण शुरू किया, लेकिन

राशि न मिलने से परेशानी बढ़ गई है।

उन्होंने

मांग की कि दूसरी किस्त शीघ्र जारी की जाए। साथ ही सौ गज के प्लॉट पर बिजली कनेक्शन,

पेयजल सुविधा और पक्की गली उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास

योजना के तहत काटे गए प्लॉटों को शहर की तर्ज पर विकसित किया जाना था, लेकिन गांवों

में अब तक केवल सीमित सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। इस व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए।

मनरेगा

को लेकर उन्होंने कहा कि केवल नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। मनरेगा में सात सौ रुपये

प्रतिदिन दिहाड़ी निर्धारित की जाए, जबकि वर्तमान में चार सौ रुपये दी जा रही है। इसके

अलावा सामग्री की भुगतान राशि भी समय पर दी जाए, क्योंकि कई-कई महीने भुगतान में लग

जाते हैं।

जिला

पार्षदों ने गांव को जिला बनाने, जिला पार्षद कोटा निर्धारित करने और टीडीआई व अन्य

कंपनियों द्वारा साथ लगते गांवों की पंचायती जमीन के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग

की। उन्होंने सोनीपत में जन स्वास्थ्य अधिकारी की ड्यूटी लगाने और आवास योजना व मनरेगा

की राशि पात्र परिवारों तक सीधे पहुंचाने की भी मांग की। जिला पार्षद रवि इंदौर जिला

पार्षद जय सिंह ठेकेदार जिला पार्षद राजेश जिला पार्षद प्रतिनिधि यशपाल बजाना जिला

पार्षद राजेश जिला पार्षद संत कुमार जिला पार्षद देवेंद्र आदिवासीउपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *